Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से अक्षय कुमार को नहीं मिली 'भूल भुलैया 2' में जगह, निर्देशक ने किया खुलासा

Updated: सोमवार, 2 मई 2022 (11:37 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में हैं।

 
हाल ही में 'भूल भुलैया 2' को लेकर फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने कई खुलासे किए है। फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर फैंस की एक शिकायत थी कि फर्स्ट पार्ट की तरह इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी क्यूं नहीं है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनीस बज्मी कहा कि वह फिल्म भूल भुलैया 2 में साइकोलॉजिकल थ्रिलर को छोड़ना चाहते थे। 
 
उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार एक मनोवैज्ञानिक के रूप में थे। जिसे हवेली में हो रही भूतिया हरकतों का पता लगाने का काम सौंपा गया था। अनीस बज्मी ने कहा कि वह इस फिल्म में चीजों को बदलना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पूरी तरीके से हॉरर कॉमेडी है।
 
अनीस बज्मी ने बताया कि इस फिल्म में आपको पहले वाली भूल भुलैया की झलक दिखती रहेगी, लेकिन आप एक नई फिल्म देख रहे होंगे। बता दें कि फिल्म भूल भुलैया, मलयालम फिल्म 'मणिचित्रथजु' की रीमेक है। 
 
बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ का रीमेक है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा अडवाणी, तब्बू समेत कई सितारें नजर आएंगे। भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज होगी। 
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख