kalsarpa dosh calculator
✕

दिग्गज अदाकारा मीनू मुमताज का निधन, कनाडा में ली आखिरी सांस

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)
Photo : Twitter
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार मीनू मुमताज का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कनाडा में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी उनके भाई अनवर अली ने दी है। मीनू कॉमेडियन महमूद की बहन थीं।

 
मीनू मुमताज का जन्म 26 अप्रैल 1942 हो हुआ था। उन्होंने बचपन से ही डांस की ट्रेनिंग ली थी। महमूद का पूरा परिवार ही फिल्मों से जुड़ा था ऐसे में मीनू भी फिल्मों में आ गई थीं। उन्हें देविका रानी ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। देविका रानी ने मीनू को बॉम्बे टॉकीज में बतौर डांसर रख लिया था। 
 
मीनू ने साल 1955 में फिल्म 'घर घर में दीवाली' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म से मीनू को खास सफलता नहीं मिली। फिल्म 'सखी हातिम' से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें उन्होंने जलपरी का किरदार निभाया था।
 
मीनू मुमताज ने साल 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में अपने सगे भाई महमूद के साथ पर्दे पर रोमांस किया था। पर्दे पर भाई बहन के रोमांस को देखकर दर्शक काफी नाराज हुए थे। मीनू ने पर्दे पर कॉमेडी की और साथ ही साइड रोल्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी। 
 
मीनू मुमताज ने साल 1963 में निर्देशक एस अली अकबर से शादी की थी। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। मीनू काफी वक्त से कनाडा में रह रही थीं।
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख