स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 साल की लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लता जी की उम्र को देखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की खास निगरानी में रखा गया है।
बीते कई दिनों से लता मंगेकर की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही है। हालांकि इन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है। लताजी का इलाज कर रहे डॉक्टर हर दिन उनकी हेल्थ अपडेट जारी कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
आदरणीय @mangeshkarlata जी।जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए।पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है!#LataMangeshkar pic.twitter.com/w2hCbdQxF0
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 22, 2022
अनुपम खेर ने ट्वीट करके लिखा, आदरणीय लता मंगेशकर जी। जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।
I pray for the speedy recovery of the living legend Bharat Ratna #LataMangeshkar ji pic.twitter.com/1OPMhZ3v50
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) January 22, 2022
किरण खेर ने लिखा, जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।