Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' में रोमांस करेंगी कृति सेनन

Updated: शनिवार, 17 मार्च 2018 (13:45 IST)
हाउसफुल फ्रैंचाईज़ी की चौथी फिल्म 'हाउसफुल 4' की ज़ोरो-शोरो से तैयारियां चल रही है। फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक, सब कुछ जल्दी तय किया जा रहा है। इस फिल्म में साजिद नाडियाडवाला और साजिद खान दोबारा साथ आए हैं। कास्ट को लेकर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तो फिक्स हैं लेकिन बाकी कास्टिंग अभी चल रही है। 
 
कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि फिल्म में अक्षय और रितेश के अलावा इस बार बॉबी देओल भी साथ होंगे। जॉन अब्राहम को लेने की बातें हो रही हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। फिल्म में हीरोइंस हमेशा बदलती हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में हीरोइनों को तय करना कास्टिंग डायरेक्टर के लिए मुश्किल हो रहा था। पहले खबर थी कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी होंगे। इसके बाद फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के होने की भी बाते थीं। 

ALSO READ: पानीपत में कृति सेनन के किरदार का हुआ खुलासा
 
इस बीच परिणीति चोपड़ा का नाम तो फिल्म के लिए तय लग रहा है। इसके बाद अब कृति सेनन का नाम भी सामने आ रहा है। कृति ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इसके बाद वे अब दोबारा अपने प्रोड्युसर के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। खबर के मुताबिक अक्षय और कृति की जोड़ी फिल्म में बनाई जाएगी। शायद रितेश और परिणीति की जोड़ी बने और बॉबी देओल के लिए हीरोइन ढुंढना है। 
 
कृति सेनन फिलहाल कई दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी लगी हैं। वे आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' में नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके 'अर्जुन पटियाला' में भी होने की खबर है। 'हाउसफुल 4' में उनके होने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। इस बार की कहानी 'पुनर्जन्म' पर आधारित होगी। मेकर्स का वादा है कि यह फिल्म बाकी तीनों पार्ट से ज़्यादा मज़ेदार और ह्युमर वाली होगी। दर्शकों को फिल्म का बेहद इंतज़ार है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख