गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. kriti senon role in panipat
Written By

पानीपत में कृति सेनन के किरदार का हुआ खुलासा

पानीपत में कृति सेनन के किरदार का हुआ खुलासा - kriti senon role in panipat
हाल ही में पता लगा था कि इतिहास को शानदार तरीके से बड़े परदे पर दर्शाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर एक बार फिर इसकी तैयारी में लगे हैं। वे पानीपत की तीसरी लड़ाई को स्क्रीन पर दिखाने वाले हैं जिसमें उन्होंने संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन को लीड रोल के लिए चुना है। 
 
आशुतोष ने हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर भी लांच किया जिसमें अर्जुन कपूर और संजय दत्त नज़र आ रहे हैं। अर्जुन कपूर, मराठा के सदाशिवराव भाऊ और संजय दत्त अहमद शाह दुर्रानी की भूमिका में नज़र आएंगे। लेकिन अब तक कृति के किरदार के बारे में खबर नहीं थी। अब पता चला है कि कृति पार्वतीबाई की भूमिका निभा सकती है जो मराठा राजा सदाशिवराव की दूसरी पत्नी थीं।

पार्वतीबाई की इस लड़ाई में बहुत अहम भूमिका थी। पार्वतीबाई मराठाओं के साथ हर वक़्त मौजूद थीं। जब सदाशिवराव के नेतृत्व में मराठा उत्तर की ओर बढ़ रहे थे तब पार्वतीबाई भी उनके साथ थीं। इसके अलावा उन्होंने अन्य महिलाओं को भी पने साथ जोड़ा। साथ ही अंतिम लड़ाई के समय भी पार्वतीबाई मौजूद थीं। 
 
यानी कि कृति की फिल्म में बहुत अहम भूमिका है। वे तलवारबाज़ी करती भी नज़र आ सकती हैं। फिल्म की बाकी कास्ट अभी पता नहीं चली है। यह पहली बार होगा जब कृति किसी ऐतिहासिक फिल्म में नज़र आएंगी। 
 
पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बन रही यह फिल्म 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज होने की संभावना है। 
ये भी पढ़ें
एक महिला ने सलमान को बताया पति... तो एक कूद गया शाहरुख खान के स्विमिंग पूल में