मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. fan following of superstars
Written By

एक महिला ने सलमान को बताया पति... तो एक कूद गया शाहरुख खान के स्विमिंग पूल में

ऐसी दीवानगी.. देखी ना होगी कहीं..

एक महिला ने सलमान को बताया पति... तो एक कूद गया शाहरुख खान के स्विमिंग पूल में - fan following of superstars
सलमान खान और शाहरुख खान जैसे कलाकार सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, दुनियाभर के फैंस के लिए सुपरस्टार हैं। फैंस उनके लिए पागल हैं और कभी तो उनकी दीवानगी में कुछ भी कर जाते हैं। हाल ही में सलमान की एक महिला फैन की घटना सामने आई है। 
 
सलमान की एक महिला फैन लोहे ही कड़ाही लेकर उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गई। बिल्डिंग का एक गार्ड ब्रेक पर था और दूसरा नया था। वो महिला को रोकता उससे पहले महिला सलमान के घर का दरवाज़ा खटखटाते हुए बिल्डिंग की छत की तरफ भाग गई और वहां पहुंच कर चिल्लाने लगी कि सलमान मेरा पति है। 
 
इसके बाद महिला ने खुद को मारने की भी धमकी दी। इस स्थिति को संभालने के लिए उसके बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई। 
 
इसके अलावा शाहरुख खान के साथ भी एक घटना घटी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि एक बार मेरा एक फैन मेरे घर के अंदर घुस आया और अपने कपड़े निकाल लिए। कोई कुछ समझता उसके पहले वो स्विमिंग पूल में कूद गया।

जब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर उससे बात की तब उसने कहा कि वो सिर्फ उस पानी में एक बार नहाना चाहता था जिसमें शाहरुख नहाते हैं। वो न तो मुझसे मिलना चाहता था, न ही ऑटोग्राफ चाहता था। उसे सिर्फ उस पानी में नहाना था। 

 
फैन फॉलोइंग का एक और किस्सा हाल ही में सामने आया था। जन संजय दत्त की एक महिला फैन ने अपनी सारी संपत्ति उनके नाम कर दी थी। हालांकि उनकी मृत्यु के बाद संजय को जब यह पता लगा तो उन्होंने उसे लेने के लिए मना कर दिया और वकील से बात कर सारी संपत्ति उनके घरवालों के नाम की। 
 
अपने फैंस की इन घटनाओं से स्टार्स चौंक तो जाते ही हैं साथ ही खुश भी होते हैं कि उनके फैंस उनके लिए कुछ भी कर गुज़रने के लिए तैयार हैं। हालांकि दीवानगी एक हद तक ही सही होती है लेकिन सुपरस्टार्स को पता होता है कि स्थिती को कैसे संभालना है। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 4' में रोमांस करेंगी कृति सेनन