Hanuman Chalisa
✕

सैफ अली खान के बाद कृति सेनन ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग, बोलीं- यह सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया

Updated: शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (16:16 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‍फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रभास जल्द ही कई पैन इंडिया फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन्हीं में से एक फिल्म 'आदिपुरुष' है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी ‍सिंह नजर आने वाले हैं।

 
बीते दिनों सैफ अली खान ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। अब कृति सेनन ने भी फिल्म ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
 
कृति सेनन ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह उनके साथ केक काटते नजर आ रही हैं। 

ALSO READ: महिमा चौधरी का खुलासा, पहले के समय मेकर्स चाहते थे सिर्फ वर्जिन एक्ट्रेस
 
इसके साथ कृति ने लिखा, यकीन नहीं होता कि यह सफर इतनी जल्दी खत्म हो गया। मुझे बुरा लग रहा है कि मुझे इतने स्पेशल किरदार जानकी को जाने देना पड़ेगा जिसे निभाकर मैं काफी गर्व महसूस कर रही हूं। उनका प्यार भरा दिल, उनकी पवित्र आत्मा और उनकी अडिग ताकत कहीं न कहीं मेरे अंदर हमेशा के लिए रहेगी। 
 
उन्होंने लिखा, मुझे जानकी का रोल देने और ये भरोसा करने के लिए ओम राउत को धन्यवाद कि मैं इसका भार उठा सकती हूं और इसे जिम्मेदारी से निभा सकती हूं। इस सफर में मेरा हाथ थामने और उसे मेरे साथ खोजने के लिए धन्यवाद। आपका विजन कमाल का है और मैं इसे दुनिया को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकती। एक ऐसी फिल्म जिस पर मुझे हमेशा बेहद गर्व रहेगा।
 
बता दें कि कई भाषाओं में बन रही यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण की कहानी पर आधारित है और इसमें भगवान राम की भूमिका में प्रभास और लंकेश की भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। इसका निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज कर रही है। आदिपुरुष 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख