suvichar
✕

जानिए कौन हैं अदिति राव हैदरी के पहले पति सत्यदीप मिश्रा? रचा चुके हैं दूसरी शादी

अदिति ने 2006 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग शादी रचाई थी

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2024 (16:23 IST)
Aditi Rao Hydari first husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि अदिति ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ संग मंदिर में गुपचुप शादी रचा ली है। हालांकि बाद में अदिति ने खुद एक पोस्ट शेयर करके बताया कि उन्होंने सिद्धार्थ संग सगाई की है। 
 
अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर भी शेयर की। सगाई की खबर आने के बाद अदिति की पहली शादी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। अदिति ने 2006 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग शादी रचाई थी। 2013 में दोनों का तलाक हो गया था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

सत्यदीप संग शादी के समय अदिति की उम्र 21 थी। खबरों के अनुसार अदिति की मुलाकात सत्यदीप से 17 साल की उम्र में हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि शादी के कुछ साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था। 
 
जानिए कौन हैं सत्यदीप मिश्रा 
सत्यदीप मिश्रा एक एक्टर हैं। हालांकि उन्हें फिल्मों से खास पहचान नहीं मिल पाई। सत्यदीप को ओटीटी प्लेटफॉर्म से पहचान मिली। एक्टर बनने से पहले सत्यजीत ने भारतीय राजस्व सेवा में भी नौकरी की। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक कॉरपोरेट की दुनिया में वकील के रूप में भी काम किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Satyadeep Misra (@instasattu)

सत्यदीप ने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापन से की थी। उन्होंने चिल्लर पार्टी और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्मों में काम किया है। वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इललीगल सीजन वन, थिंकिस्तान, जहानाबाद-लव एंड वार, मसाबा मसाबा जैसे शो में काम कर चुके हैं। 
 
अदिति राव हैदरी से तलाक के बाद सत्यदीप दूसरी शादी रचा चुके हैं। उन्होंने एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता संग 27 जनवरी 2023 को शादी की थी। मसाबा की भी ये दूसरी शादी थी। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख