sundarkand

किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज

Updated: गुरुवार, 23 जून 2022 (18:09 IST)
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी नजर आने वाली हैं। 

 
वहीं अब सस्पेंस से भरा हुआ 'विक्रांत रोणा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। यह एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना नहीं डरता। फिल्म में किच्चा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभारहे हैं। जब वह एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगते है, तो उनका सामना बहुत से चीजों से होता है। 
 
जैकलीन फर्नांडीज इस फिल्म से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। किच्चा ने फिल्म के पैन इंडिया रिलीज को लेकर कहा कि यह उनकी पहली से प्लानिंग थी और उन्हें लगता है कि फिल्म का आउटकम काफी अच्छा निकलेगा। उन्होंने कहा यह एक बड़ी फिल्म है। हमने बड़ी शुरुआत की, हमारे पास एक बड़ा विचार था और ठीक इसी तरह हम इसे पेश करना चाहते हैं। आप जानते हैं कि यह वही परिणाम है, जिसका हम इंतजार कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि 'विक्रांत रोणा' में किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। वहीं फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत इसे निर्मित किया है और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन द्वारा सह-निर्मित है।
 
'विक्रांत रोणा' पैन वर्ल्ड 3डी फिल्म है, जो 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी। फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी।
 

Show comments

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

अनन्या पांडे ने इको-फ्रेंडली तरीके से दी बप्पा को विदाई, बोलीं- अगले साल जल्दी आना

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख