dharma sangrah
✕

नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर के बचाव में आईं कियारा आडवाणी, बोलीं- जब मैं कुछ भी नहीं थी...

Updated: शनिवार, 14 मई 2022 (12:48 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में कियारा कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं।

 
हाल ही में कियारा आडवाणी नेपोटिजम को लेकर करण जौहर के बचाव में आई हैं और उनका कहना है कि करण ने तब उनकी मदद की थी जब उन्हें कोई जानता भी नहीं था। बता दें कि करण जौहर को फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा दिए जाने को लेकर अक्सर टारगेट किया जाता रहता है। 
 
कियारा का कहना है कि नेपोटिजम के लिए करण जौहर को गलत टारगेट किया जाता है। करण ने उनकी उस समय मदद की थी जब वह स्ट्रगल कर रही थीं और हर जगह से उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था।
 
कियारा आडवाणी ने करण जौहर के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ये लोग बेहद सफल हैं और इन्हें कोई कोई शक नहीं होता है। वे केवल मेरे पास इसलिए नहीं आए क्योंकि मैं सफल थी। बॉलीवुड के शुरुआती उनके सालों में वह अपनी एजेंसी से भी इस बात के लिए मदद मांगती थीं कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में कास्ट किया जाए लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।
 
कियारा का कहना है कि यह महज इत्तेफाक था कि उन्हें करण जौहर की 2018 में रिलीज फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में कास्ट किया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें हर डिजाइनर रिजेक्ट कर रहा था तब मनीष मल्होत्रा ने उन्हें सपोर्ट किया था। नेपोटिज्म को लेकर करण की आलोचना की जाती है लेकिन उन्होंने मुझे तब लिया जब मैं कुछ भी नहीं थी और किसी ने मेरी सिफारिश भी नहीं की थी।
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख