dharma sangrah
✕

केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त को अधीरा बनने में लगता था डेढ़ घंटा

Updated: बुधवार, 6 जनवरी 2021 (17:20 IST)
फ़िल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' (KGF Chapter 1) को 2018 में रिलीज़ किया गया था और यह मूवी सफल साबित हुई थी। तभी से प्रशंसकों की नज़रे फ़िल्म के दूसरे भाग पर टिकी है। यश (Yash) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की प्रमुख भूमिका के साथ, फिल्म की घोषणा 2020 में की गई थी और तभी से उत्साह अपने चरम पर है। और अब, हम 'केजीएफ चैप्टर 2' (KGF Chapter 2) के रिलीज होने वाले साल में एंटर कर चुके हैं। 
 
बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) का टीज़र (Teaser) 8 जनवरी को सुबह 10:18 बजे लाइव होगा, यह यश के जन्मदिन के अवसर पर प्रशंसकों के लिए एक उपहार है। टीज़र रिलीज़ के लिए सुपरस्टार के जन्मदिन से बेहतर दिन और क्या हो सकता है! संजय दत्त द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई नई झलक ने फिल्म के प्रति अधिक उत्साहित कर दिया है, आइए देखें-
 
 
संजय दत्त ने साझा किया, "अधीरा मेरे द्वारा निभाया गया अब तक का सबसे क्रेजी किरदार है, यह वाइकिंग्स से प्रेरित निडर, शक्तिशाली और निर्मम है। अधीरा बनने के लिए बहुत सारी शारीरिक तैयारी की आवश्यकता थी, लुक अपनाने के लिए मेक-अप में लगभग डेढ़ घंटे का वक़्त लगता था और साथ ही किरदार में ढलने के लिए मानसिक तौर पर भी बहुत सी तैयारी करनी पड़ती थी। इन विशेषताओं के संदर्भ में किरदार को मुझसे बहुत अधिक आवश्यकता थी। "
 
फिल्म एक्शन से भरपूर है और इस बारे में संजय दत्त कहते हैं, "फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 का सीक्वल है, इसलिए आप वह सब और उससे अधिक की उम्मीद कर सकते हैं। फ़िल्म में यश और मेरा फेस-ऑफ है, जो निश्चित रूप से बहुत मजेदार है। बहुत सारे प्रॉप्स का इस्तेमाल किया गया है और सीक्वेंस को खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया गया है। फिल्म में एक्शन भरपूर मात्रा में है, इसके अलावा मैं चाहता हूं कि बिना ज्यादा कुछ कहे ऑडियंस फिल्म में एक्शन का मजा ले।"
 
फ़िल्म से यह नया फोटो शक्ति, साहस और धैर्य का एक अच्छा और भारी संयोजन लग रहा है जहाँ अंगूठी पर चांदी के शेर के साथ हाथ में एक तलवार के साथ, ऐसा लग रहा है जैसे वह जंग के मैदान में उतरने के लिए तैयार है।  
 
'केजीएफ 2' (KGF Chapter 2) का निर्माण विजय किरगंदूर द्वारा किया गया है और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित है, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, हम्बेल फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। पहला दृश्य, 'केजीएफ चैप्टर 2 का टीज़र' 8 जनवरी, 2021 की सुबह 10:18 बजे हम्बेल फिल्म्स हैंडल पर रिलीज़ किया जाएगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख