biodatamaker
✕

KGF 2 Release Date : अब करना होगा और इंतजार!

Updated: सोमवार, 19 अप्रैल 2021 (16:55 IST)
KGF 2 वो मूवी है जिसका इंतजार सिने प्रेमियों के बीच बेसब्री से हो रहा है। कोविड-19 के कारण इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। फिलहाल फिल्म को 16 जुलाई 2021 को रिलीज करने की घोषणा की गई है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार एक बार फिर फिल्म की रिलीज टल जाएगी। 
 
सूत्र ने बताया- 'कोविड-19 के कारण सभी फिल्मों का रिलीज शेड्यूल गड़बड़ हो गया है। इसका असर KGF 2 पर भी होगा। फिलहाल जुलाई में लंबा समय है, लेकिन इसके मेकर्स का अनुमान है कि कोविड 19 का असर अभी कुछ दिनों तक और रहेगा। ऐसे में KGF 2 के प्रमोशन के लिए ज्यादा समय नहीं होगा। इसलिए वे अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। 
 
KGF 2 एक बड़े बजट की फिल्म है। दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी इस फिल्म को देखने के लिए बेताबी है। इस फिल्म की रिलीज के पहले पूरे भारत में परिस्थिति सामान्य होना चाहिए तभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी। 
 
KGF2 की ओर से रिलीज डेट आगे करने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई है, लेकिन यह बात तय है क‍ि फिल्म की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ जाएगी। KGF2 में सुपरस्टार यश और संजय दत्त के बीच टक्कर है।

Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख