ramcharitmanas
✕

Box Office पर कैसा रहा फिल्म 'केदारनाथ' का पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (14:15 IST)
अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज के पहले ही चर्चा में आ चुकी थी। आकर्षण सारा अली खान को लेकर था जो फिल्म स्टार्स सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। फिल्म विवादों के कारण भी चर्चा में रही। निर्माताओं के बीच झगड़े के कारण कुछ बार शूटिंग रूकी। फिर कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर आपत्ति थी। यही कारण है कि उत्तराखण्ड के कुछ शहरों में यह फिल्म अब तक प्रदर्शित नहीं हो पाई। 
 
फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये के साथ बेहतरीन ओपनिंग ली। नई स्टार सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कमजोर स्टार की उपस्थिति के लिहाज से यह एक शानदार आंकड़ा ही कहा जाएगा। दूसरे दिन कलेक्शन में 34.48 प्रतिशत का उछाल मिला और कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। 


 
दो दिन के शानदार प्रदर्शन के कारण उम्मीद थी कि रविवार को फिल्म 15 करोड़ के आंकड़े तक जा सकती है, लेकिन रविवार को उछाल महज 10.26 प्रतिशत ही रहा। इस दिन फिल्म 10.75 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। पहले वीकेंड पर इस तरह से फिल्म ने 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
रविवार को फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से थोड़ा कम रहा है इसलिए फिल्म से जुड़े लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। अब वीकडेज़ पर फिल्म का प्रदर्शन बहुत अहम हो गया है। जहां तक प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह फिल्म कम ही लोगों को पसंद आई है चाहे वो फिल्म क्रिटिक्स हों या आम दर्शक। सारा अली खान का अभिनय सभी का दिल जीत रहा है, लेकिन कहानी और निर्देशन के मामले में फिल्म कमजोर साबित हुई है। 
 
बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार यह फिल्म 60 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। म्युजिक, ओवरसीज़, डिजीटल और सैटेलाइट राइट्स को बेच कर 22 करोड़ रुपये वसूल हो चुके हैं। फिल्म को लागत जुटाने के लिए करीब 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। 

Show comments

जलसा के बाहर बुलेटप्रूफ सुरक्षा घेरे में अमिताभ बच्चन ने किया फैंस का अभिवादन, अभिषेक ने संभाला सुरक्षा मोर्चा

शाहरुख खान ने जन्मदिन पर दिया फैंस को तोहफा, 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज, दीपिका पादुकोण संग दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख