shradh paksha
✕

'स्पेशल ऑप्स 1.5 : द हिम्मत स्टोरी' का टीजर रिलीज, सीरीज में दिखेगी हिम्मत सिंह के रॉ एजेंट बनने की कहानी

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (17:39 IST)
जासूसी थ्रिलर 'स्पेशल ऑप्स' के बेहद सफल प्रदर्शन के बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फ्राइडे स्टोरीटेलर्स के पुरस्कार विजेता निर्माता नीरज पांडे, निडर रॉ एजेंट, हिम्मत सिंह की मनोरंजक बैकस्टोरी के साथ स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स का विस्तार करने के लिए एक बार फिर तैयार हैं। 

 
पिछले सीज़न में एजेंट हिम्मत सिंह और किसी भी मिशन को हल करने की उनकी चतुराई ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया था। 'स्पेशल ऑप्स 1.5 : द हिम्मत स्टोरी' का टीज़र रिलीज़ दर्शकों को उस जगह पर ले जाता है जहां से युवा रॉ एजेंट के लिए यह सब शुरू हुआ था।

ALSO READ: ड्रग्स केस : आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, 20 अक्टूबर को कोर्ट सुनाएगी फैसला
 
बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता के के मेनन एक बार फिर हिम्मत सिंह की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नज़र आ रहे हैं। आगामी स्पेशल ऑप्स 1.5 : द हिम्मत स्टोरी 2001 के समय में ले जाती है और हिम्मत सिंह के प्रारंभिक वर्षों से रूबरू करवाते हुए दिखाती है कि वह एक उच्च प्रभाव वाले ऑपरेशन के लिए अपनी बुद्धि और बुद्धिमत्ता का उपयोग कैसे करते है। 
 
इस एक्शन से भरपूर श्रृंखला में आफताब शिवदासानी, आदिल खान नई प्रतिभा ऐश्वर्या सुष्मिता, मारिया रयाबोशपका के साथ गौतमी कपूर, विनय पाठक, परमीत सेठी, केपी मुखर्जी सहित कई अन्य उम्दा कलाकार नज़र आएंगे।
 
इस नए यूनिवर्स के बारे में बात करते हुए, स्पेशल ऑप्स 1.5 के निर्देशक नीरज पांडे कहते है, हमने हमेशा एक बहु-स्तरीय फ्रैंचाइज़ी के रूप में स्पेशल ऑप्स की कल्पना की है, जो कैरेक्टर्स, स्केल और फॉरमेट इनोवेशन पर लीवरेज किया जाएगा। हम दूसरे सीज़न से पहले डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' के साथ इस यूनिवर्स का विस्तार करने के लिए उत्साहित हैं।
 
निर्माता शीतल भाटिया ने साझा किया, स्पेशल ऑप्स 1.5 के स्केल और हाई-प्रोडक्शन एस्थेटिक्स को बनाए रखना लॉकडाउन के दौरान बेहद चुनौतीपूर्ण था। हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह शो उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया था।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन, माही विज-उदिति सिंह और यंग डीएसए ने लिया बड़ा फैसला

October 2026 Movie Release: थ्रिलर, एक्शन और हॉरर से भरपूर होगा अक्टूबर, रिलीज होंगी ये मोस्ट अवेटेड फिल्में

राइज एंड फॉल 2: 'गोल्ड डिगर' कहने पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, शहज़ाद पूनावाला को दी थप्पड़ मारने की चेतावनी!

'हनुमान अंश' की बंपर सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर बनेगा टीवी शो, Sony TV ने जारी किया पहला प्रोमो

मुश्ताक खान की प्रार्थना सभा में राजपाल यादव को किया गया बेइज्जत? वायरल वीडियो का सामने आया पूरा सच

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख