मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kaun banega crorepati 8 year old google boy virat iyer didnt win 1 crore rupees
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (12:03 IST)

KBC 15 : 1 करोड़ रुपए जीतने से चूका 8 साल का 'गूगल बॉय, क्या आप जानते हैं सही जवाब

KBC 15 : 1 करोड़ रुपए जीतने से चूका 8 साल का 'गूगल बॉय, क्या आप जानते हैं सही जवाब | kaun banega crorepati 8 year old google boy virat iyer didnt win 1 crore rupees
Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' में इस बार जूनियर्स को भी हिस्सा बनने का मौका मिला है। बीते एपिसोड़ में छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहने वाले गूगल बाय के नाम से मशहूर विराट अय्यर हॉट सीट पर पहुंचे। शो में विराट ने अपने जवाब देने के तरीके से बिग बी भी काफी इंप्रेस कर दिया।
 
विराट सवालों के जवाब देते हुए 1 करोड़ के सवाल तक पहुंच गए। हालांकि वह 1 करोड़ नहीं जीत पाए और 3 लाख 20 हजार रुपए लेकर घर लौटें। 
 
एक करोड़ के लिए विराट से पूछा गया था, पीरियॉडिक टेबल में परमाणु संख्या 96 और 109 वाले दो तत्वों के नामकरण में क्या अद्वितीय है? 
A. नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम पर 
B. महिला वैज्ञानिकों के नाम पर 
C. भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर
D. इनका कोई नाम नहीं है। 
 
इस सवाल के जवाब पर विराट का कहना था कि यह बहुत हार्ड क्वेश्चन है। इसपर अमिताभ ने कहा कि आप‍ क्विट करना चाहेंग। इसपर विराट ने कहा, नहीं सर, थोड़ा सोचूंगा। मुझे लग रहा है कि इस सवाल का जवाब A या फिर B होगा। काफी सोच विचार कर विराट ने A पर लॉक कराया, जोकि गलत जवाब था।
 
अमिताभ बच्चन ने कहा कि इसका जवाब B था। आप कह भी रहे थे, तो वो B सही जवाब था। वहीं विराट जाने से पहले बिग बी ने विराट की बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह से मिलने की इच्छा पूरी की। बिग बी ने अरिजीत सिंह को वीडियो कॉल पर बुलाया और उनसे कहा, 'विराट कह रहे थे कि उन्हें नहीं पता कि भगवान कैसे दिखते हैं लेकिन अगर भगवान गाएंगे तो वह अरिजीत सिंह की तरह लगेंगे।' 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
कहां से आ रहे हो? : ट्रेन का यह time pass Joke थका देगा हंसा-हंसा कर