Daily Horoscope
✕

सलमान-शाहरुख-अक्षय नहीं... ये हैं कैटरीना के पसंदीदा अभिनेता

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (18:52 IST)
पढ़ कर आप चौंक जाएंगे कि कैटरीना के पसंदीदा अभिनेता न तो सलमान हैं और न ही शाहरुख या अक्षय। सुशांत सिंह राजपूत को कैटरीना ने पसंदीदा अभिनेता बताया है। 
हाल ही में फेस बुक लाइव चैट में कैटरीना से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया और कैटरीना ने तपाक से सुशांत का नाम लिया। 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत के अभिनय की कैटरीना ने खूब प्रशंसा की। 
 
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि कैटरीना और सुशांत दो फिल्में साथ करने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई। ये फिल्म हैं 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'फितूर'। 
 
कैटरीना कहती हैं 'मैंने सुना है कि सुशांत ने 'धोनी' में बेहतरीन अभिनय किया है। मैं अपने दोस्त गट्टू (अभिषेक कपूर) से कुछ दिनों पहले मिली थी, जो कि 'फितूर' में मेरे निर्देशक रह चुके हैं, ने कहा कि सुशांत ने गजब का काम किया है। उन्हें बधाई।' 
जब कैटरीना की बात सुशांत तक पहुंची तो वे अपनी खुशी छिपा नहीं पाए। वे कहते हैं 'मैं आशा करता हूं वे मेरी फिल्म जल्दी ही देखेंगी। मैं अब कैटरीना वाली बात अपने दिल्ली वाले दोस्तों को बताऊंगा।' 
 
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है। सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म का कलेक्शन 130 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गया है। 
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख