dharma sangrah
✕

ऐ दिल है मुश्किल पर टिका है रईस का भविष्य

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (17:40 IST)
रईस पर लगातार मुसीबत के बादल छाए हुए हैं। फिल्म कब से रिलीज हो जाती, लेकिन सही रिलीज डेट न मिलने के कारण फिल्म को बहुत ज्यादा आगे बढ़ा दिया गया। साथ ही शाहरुख खान की पिछली प्रदर्शित फिल्म 'फैन' बुरी तरह असफल रही और यह भी फिल्म के आगे बढ़ने का कारण रहा। 
इसके बाद उड़ी आतंकी हमला हुआ और भारत-पाकिस्तान के रिश्ते खराब हो गए। अचानक कई लोग उन फिल्मों के खिलाफ हो गए जिनमें पाकिस्तानी कलाकारों ने अभिनय किया है। 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'रईस' बड़ी फिल्में हैं इसलिए इनके खिलाफ ज्यादा माहौल बन गया है। 
 
कुछ दिनों बाद 'ऐ दिल है मुश्किल' प्रदर्शित होने वाली है। इसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान है जिसके कारण विरोध हो रहा है। एक राजनीतिक दल ने कहा है कि यदि यह फिल्म प्रदर्शित होती है तो सिनेमाघरों में तोड़फोड़ हो सकती है। इस डर के कारण कुछ सिनेमाघर इस फिल्म को नहीं लगाना चाहते। 
 
दूसरी ओर सिनेमाघर मालिकों की एक संस्था ने भी अपील की है कि इस फिल्म को ना लगाया जाए। फिल्म रिलीज भी होती है तो कुछ लोग अपने स्तर पर फिल्म का बहिष्कार करेंगे। इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा। प्रदर्शन के बाद पता चलेगा कि लोगों का क्या रूख फिल्म के प्रति रहेगा। 
 
इसी बात पर 'रईस' से जुड़े लोग नजर जमाए हुए हैं। यदि 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ सौतेला व्यवहार होता है तो संभव है कि 'रईस' की हीरोइन को ही बदल दिया जाए। हालांकि यह आसान नहीं है। फिर से शाहरुख और नई हीरोइन की तारीखें जुटा कर फिल्म को 26 जनवरी की रिलीज के लिए तैयार करना बहुत मुश्किल है। साथ ही इससे फिल्म का बजट भी प्रभावित होगा। 
 
रईस का भविष्य फिलहाल तो 'ऐ दिल है मुश्किल' के बॉक्स ऑफिस परिणाम पर टिका हुआ है। 
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख