Hanuman Chalisa
✕

कॉमेडी और रोमांटिक रोल करके बोर हुए कार्तिक आर्यन, बनना चाहते हैं विलेन

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2022 (13:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की इस वर्ष 'भूल भुलैया 2' जैसी सुपरहिट फिल्म रिलीज हुई है। कार्तिक इन दिनों 'शहजादा' और 'सत्यप्रेम की कथा' में काम कर रहे हैं। इन फिल्मों में कार्तिक अलग-अलग अंदाज में नजर आएंगे। 
 
कार्तिक ने बताया कि वह अब कॉमेडी और रोमांटिक रोल करते-करते बोर हो चुके हैं ऐसे में वह कुछ अलग फिल्मों में काम करना चाहते हैं। कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें यदि शाहरुख खान के किसी भी एक रोल को करने का मौका मिले तो, तो वो कौन सा रोल प्ले करना चाहेंगे? 
 
कार्तिक ने अपने जवाब में शाहरुख की फिल्म 'डर' के किरदार को चुना और कहा, 'मुझे लगता है कि कई लोगों ने मुझे यह पहले भी बोला है।' 
 
कार्तिक आर्यन ने कहा, भूल भुलैया 2 के आखिरी 30 मिनट में जब रूह बाबा का किरदार बदलता है और इसमें दूसरी अन्य फिल्मों की तुलना में बेहद सीरियस सीन होते हैं, तो कई लोगों ने कहा है कि मैं एक ग्रे किरदार को अच्छी तरह से निभा सकता हूं और मैं ऐसे रोल्स की तलाश में हूं। अब देखते हैं आगे क्या होता है, शाहरुख खान की 'डर' फिल्म एक अच्छी फिल्म है और ये मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
 

Show comments

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख