dharma sangrah
✕

करण जौहर संग मतभेद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग 'बात का बतंगड़' बनाते हैं

Updated: गुरुवार, 5 मई 2022 (11:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर के साथ अनबन पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर करण जौहर की 'दोस्ताना 2' में काम करने वाले थे। लेकिन बाद में कार्तिक को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

 
कहा जा रहा था कि कार्तिक के 'अनप्रोफेशनल' व्यवहार की वजह से उन्हें इस फिल्म से बाहर किया गया। कार्तिक को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी कर कहा था कि वे इस मामले पर 'सम्मानजनक चुप्पी' बनाए रखना चाहेंगे।
 
अब एक इंटरव्यू के दौरान जब कार्तिक से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके मतभेद के चलते उनके काम पर असर पड़ सकता है क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं हैं? इस पर एक्टर ने कहा, मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करता हूं। आप मेरी आने वाली फिल्मों को देख लीजिए। इस पर मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा।
 
जब कार्तिक से फिल्म इंडस्ट्री में लॉबी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या होता है कभी-कभी लोग 'बात का बतंगड़' बनाते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। किसी के पास इतना समय नहीं है। हर कोई सिर्फ काम करना चाहता है, अच्छा काम करो। इसके अलावा, बाकी सब अफवाहें हैं।
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख