ramcharitmanas
✕

करीना कपूर बोलीं- युवा पीढ़ी के कलाकारों से तुलना गलत

Updated: शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (17:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल डीवाज में से एक हैं। उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीडिंग लेडी के रोल में नजर आएंगी।

 
करीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। करीना ने कहा कि उनकी तुलना युवा पीढ़ी के कलाकारों के साथ किया जाना गलत है। करीना कई सालों से भारतीय सिनेमा में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं और अभी भी वह काफी पॉपुलर हैं। 

ALSO READ: टीवी की कोमोलिका का बोल्ड अंदाज, मिनी स्कर्ट में समंदर किनारे दिए हॉट पोज
 
हालांकि, शादी और एक बच्चा होने के कई साल बाद अब उन्हें कंपेयर किया जाना और उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाया जाना शुरू हो गया है।
 
साल 2000 में रिलीज फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना को इंडस्ट्री में तकरीबन 20 साल काम करते हुए हो गए हैं। करीना ने कहा कि वह लगातार कुछ नया ढूंढने और करने की कोशिश कर रही हैं और यही वो वजह है जिसके चलते वह आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। 
 
करीना ने कहा कि मैं अब भी काम कर रही हूं और फिर भी युवा पीढ़ी से मेरी तुलना हो रही है। मुझे हैरत होती है कि वो ऐसा क्यों करते हैं क्योंकि मैं इस पीढ़ी का हिस्सा नहीं हूं, और न ही इस दौड़ का। लेकिन लोग फिर भी मेरी किसी और आज की पीढ़ी वाले से तुलना करने लग जाते हैं और मैं कहती हूं कि 'क्यों'?

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख