Daily Horoscope
✕

करीना कपूर मां बनीं, तैमूर अली खान होगा नाम

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2016 (23:43 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के स्टार दंपति करीना कपूर और सैफ अली खान के घर आज सुबह बेटे ने जन्म लिया जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया है। इस मौके पर पर सैफ और करीना के परिजन ने खुशी का इजहार किया है। करिश्मा कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने स्टार दंपति को बधाई दी।


बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सैफ और करीना ने एक साझा बयान में कहा, ‘हम 20 दिसंबर 2016 को अपने बेटे तैमूर अली खान के जन्म की खुशखबरी बांटते हुए बेहद खुश हैं। ’ उन्होंने कहा, ‘हम मीडिया का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने पिछल नौ माह में हमें समझा और हमारे साथ सहयोग किया। हम खास तौर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने हमें लगातार प्यार दिया।’ 

करीना (36) का यह पहला बच्चा है जबकि उनके पति सैफ अली खान के उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा और इब्राहीम भी हैं। सैफ की बहन सोहा ने कहा कि परिवार में नए सदस्य के आने से सब बहुत खुश हैं। करीना ने आज सुबह साढ़े सात बजे दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया और सोहा के मुताबिक मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
 
सोहा ने पीटीआई से कहा, ‘परिवार खुश है। तैमूर अली खान पटौदी खूबसूरत बच्चा है और मां और बेटा दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं..।’वहीं करीना की बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सबसे पहले दंपति को बधाई दी।
 
करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करके कहा ‘इस बच्चे की वजह से मैं गौरवान्वित मासी महसूस कर रही हूं।’ उन्होंने तस्वीर के शीषर्क को विभिन्न हेशटैग के साथ पोस्ट किया था जिसमें बच्चे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखे जाने की जानकारी भी शामिल हैं।
 
फिल्मकार करण जौहर, अभिनेत्री सोनम कूपर और काजल अग्रवाल सहित सिने जगत की कई हस्तियों ने सैफ और करीना को बधाई दी।
Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख