Daily Horoscope
✕

धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated: मंगलवार, 20 दिसंबर 2016 (23:24 IST)
बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मेंद्र आंत में संक्रमण से पीड़ित हैं और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेद्र को मंगलवार को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और एंटीबायोटिक दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि वे गैस्ट्रोएंट्राइटिस से पीड़ित हैं। इसके तहत आंत में संक्रमण हो जाता है जिसकी वजह से मरीज दस्त, दर्द, उल्टी, बुखार से पीड़ित होता है। 
 
नानावती अस्पताल के डॉ. विशेष अग्रवाल ने कहा कि ‘उपचार का उन पर असर हो रहा है। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है और पहले से उनकी स्थिति काफी बेहतर है। हम कल उन्हें देखेंगे और कल शाम तक या परसों तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। बॉलीवुड लीजेंड ने इस महीने की शुरुआत में अपना 81वां जन्मदिन मनाया था। (भाषा)

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख