Hanuman Chalisa
✕

इस जगह बुरी तरह मात खा गए करण जौहर

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (15:07 IST)
करण जौहर का टैलेंट जिस जगह देखना चाहे वहां मिलेगा। चाहे डायरेक्शन हो या प्रोडक्शन, डांस हो या एंकरिंग। करण जौहर हर एक फिल्ड में नाम कमा चुके हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 20 वर्ष हुए हैं और उनके मोम का पुतला भी मैडम तुसाद म्युज़ियम में बनने के लिए तैयार है। लेकिन एक जगह करण बुरी तरह से मात खा गए। 
 
जी हां, हर फिल्ड में परफेक्ट माने जाने वाले करण जौहर भी कहीं फ्लॉप हो सकते हैं। आपने सोचा ना हो लेकिन ऐसा हुआ है। यह बात हम नहीं खुद करण जौहर कह रहे हैं। दरअसल करण जौहर हाल ही में मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' के ट्रेलर लॉन्च पर नज़र आए। यह फिल्म माधुरी दीक्षित की पहली मराठी फिल्म होगी। 
 
ट्रेलर लांच के दौरान करण ने बताया कि वे फिल्मों में एक्टिंग कभी अच्छे से नहीं कर पाए। करण ने बताया कि वे खुद को एक फ्लॉप अभिनेता मानते हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक बड़ा 'फ्लॉप' एक्टर हूं। मेरी एक भी फिल्म नहीं चली। मैंने 'बॉम्बे वेलवेट' और 'वेल्कम टू न्यूयॉर्क' में काम किया और दोनों नहीं चली। किसी को मुझे फिल्म में नहीं लेना चाहिए। 
 
अब करण के मुंह से उनकी ही बुराई सुनना अजीब तो लगेगा ही। लेकिन सही भी है। करण ने अपना जितना नाम बाकि जगह कमाया है वे एक्टिंग में कभी नहीं कमा पाए। इसलिए शायद उन्हें फैंस भी ऑफ-स्क्रीन देखना ज़्यादा पसंद करते हैं। 
 
मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' एक महिला की कहानी है जो अपने घर और ऑफिस से लेकर सभी काम करती है। माधुरी इसमें लीड हैं और यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। करण की फिल्म 'कलंक' में भी माधुरी दीक्षित हैं। यह फिल्म भी जल्द शुरू होने वाली है। 

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख