dharma sangrah
✕

धोखे और चालबाजियों से भरा द ट्रेटर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज, ये 20 सेलेब्स ले रहे हिस्सा

Updated: शुक्रवार, 30 मई 2025 (14:46 IST)
प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो 'द ट्रेटर्स' का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इंटरनेशनल हिट रियलिटी सीरीज के इस इंडियन एडैप्टेशन को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। ट्रेलर में मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई है। 
 
धोखे और चालबाजियों से भरपूर इस रियलिटी सीरीज़ के पहले सीज़न में 20 सेलिब्रिटीज़ हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंशुला कपूर, अपूर्वा, आशीष विद्यार्थी, एलनाज़ नौरोज़ी, हर्ष गुर्जराल, जान्नत जुबैर, जान्वी गौर, जैस्मिन भसीन, करण कुंद्रा, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, निकिता लूथर, पुरव झा, रफ़्तार, राज कुंद्रा, साहिल सलाथिया, सुधांशु पांडे, सूफ़ी मोतीवाला और उर्फी जावेद शामिल हैं। 
 
शो में सभी एक-दूसरे को चकमा देने की इस गेम में अपनी अक्ल और इरादों की असली परीक्षा देंगे। यह शो धोखे और चालबाजियों से भरा होगा। ट्रेलर में 20 कंटेस्टेंट्स राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में जाते दिख रहे हैं, जहां उनका एक ही मकसद होगा, टाइटल जीतना और मिशनों के ज़रिए जमा हुई बड़ी इनामी रकम हासिल करना। 
 
शो की शुरुआत में होस्ट करण जौहर कुछ खिलाड़ियों को गुपचुप तरीके से 'गद्दार' चुनते हैं। बाकियों को 'मासूम' माना जाता है और उन्हें इन गद्दारों को पहचानकर गेम से बाहर करना होता है। इस गेम में गद्दारी, धोखे और माइंड गेम्स का जबरदस्त पावर प्ले देखने को मिलेगा। गद्दारों का मकसद मासूम खिलाड़ियों को एक-एक कर गेम से बाहर करना है… लेकिन अगर मासूम वक्त रहते उन्हें पहचान लें, तो खेल पलट सकता है! 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
ट्रेलर में जहां एक तरफ दमदार दावे और झगड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ सीक्रेट प्लानिंग, चौंकाने वाले इल्ज़ाम और इमोशनल ब्रेकडाउन भी दिखते हैं, जो साफ इशारा करते हैं कि द ट्रेटर्स में ड्रामा और ट्विस्ट्स की कोई कमी नहीं होने वाली।
 
प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा, प्राइम वीडियो पर हम हमेशा कुछ नया और अलग पेश करने की कोशिश करते हैं, खासतौर पर हमारे अनस्क्रिप्टेड कंटेंट में। द ट्रेटर्स के साथ हम एक ऐसे फॉर्मेट में उतर रहे हैं जैसा भारत ने पहले कभी नहीं देखा। ट्रेलर तो सिर्फ एक झलक है उस एड्रेनालिन-भरे, थ्रिलिंग और अनप्रिडिक्टेबल शो की, जो रियलिटी एंटरटेनमेंट को एक नए लेवल पर ले जाएगा। 
 
करण जौहर ने कहा, झूठ, धोखा, साज़िश और ढेर सारा ड्रामा— द ट्रेटर्स एक ऐसा शो है जिसे मिस नहीं किया जा सकता! यहां मुझे पूरा मज़ा आ रहा है, क्योंकि मैं सिर्फ गेम को चलाता नहीं, बल्कि 20 खिलाड़ियों के बीच होने वाले हर एक झगड़े, प्लॉट और हंगामे का सबसे करीब से गवाह भी बनता हूं। ड्रामा बहुत रियल हो जाता है और दांव बहुत ऊंचे। खिलाड़ी जितनी भी प्लानिंग करके महल में आते हैं, सब कुछ पलट जाता है जब मैं उनमें से कुछ को ‘ट्रेटर्स’ चुनता हूं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख