Hanuman Chalisa
✕

'मूवी माफिया' कहे जाने पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- सबने मेरे कपड़े उतार ही दिए...

Updated: गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (12:18 IST)
Karan Johar Reacts To Being Called Movie Mafia: फिल्ममेकर करण जौहर पर अक्सर इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर कंगना रनौट अक्सर उनपर हमले करते रहती हैं। इतना ही नहीं करण जौहर को 'मूवी माफिया' तक बताया गया है। हाल ही में करण जौहर ने एक इंटरव्यू में खुद को 'मूवी माफिया' कहे जाने पर खुलकर बात की है।
 
करण ने कहा कि पिछले कुछ सालों में खासकर पैनडैमिक के बाद उन्होंने जो भी ट्रोलिंग और नफरत झेला है, इसका सीधा असर उनकी मां हीरू जौहर पर पड़ा। उनकी मां पर इसका बहुत ही नेगेटिव प्रभाव पड़ा। बहुत परेशान हुईं। लेकिन वह मजबूती से उनके साथ खड़ी थीं।
 
करण ने कहा, बीते 3 सालों में मुझे जो नफरत मिली है इसका बुरा असर मेरी मां पर पड़ा है। मैंने अपनी मां को नफरत तले टूटते देखा है। वो टीवी देख रही थी। ऑनलाइन चीज़े पढ़ती थी। ये चीज़े उन्हें बहुत परेशान करती थी। मेरी मां टीवी के उन चीखते-चिल्लाते एंकर को सुनती थी जो मेरे बारे में भयानक बातें कर मुझे बुरा इंसान साबित कर रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर मेरे सपोर्ट में भी कुछ लोग मौजूद थे।
 
करण ने कहा, वो वक़्त मेरे लिए बहुत नाजुक था। क्यूंकि मुझे अपनी मां, परिवार और अपने लिए स्ट्रॉन्ग होना था। जब लोग मुझे ट्रोल कर रह थे तब मैं सोच रहा था कि अब तो सबने मेरे कपड़े उतार ही दिए हैं। अभी क्या छुपाना? किससे लड़ना? हर कोई मेरी लाइफ में अचानक आकर अपने हिसाब से धारणा बना रहा था। वो जानते भी नहीं थे कि मैं किस तरह का इंसान हूं।
 
करण जौहर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के जरिए करण ने करीब 7 साल बाद निर्देशन के रूप में पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख