Hanuman Chalisa
✕

करण जौहर ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, बनाने जा रहे हैं शहीद विक्रम बत्रा की बायोपिक 'शेरशाह'

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (13:46 IST)
फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'शेरशाह' की घोषणा कर दी है। यह फिल्म कारगिल के नायक विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
 
करण जौहर ने फिल्म से संबंधित जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंन ने पोस्ट करते हुए लिखा- शेरशाह का सफर जल्द शुरू होगा। फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के तहत होगा। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे। 
 
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, विक्रम बत्रा के किरदार को निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, स्क्रीन पर एक असली हीरो का किरदार। फिल्म का नाम शेरशाह है। शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
 
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'इसका हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। शेरशाह की शूटिंग के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।
 
कौन हैं विक्रम बत्रा
विक्रम बत्रा एक इंडियन आर्मी ऑफिसर थे। वो महज 24 साल की उम्र में कारगिल वार में शहीद हो गए थे। इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत परम वीर चक्र से नवाजा गया था।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख