dipawali
✕

करण जौहर ने किया अक्षय-ट्विंकल को राजी

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (15:32 IST)
करण जौहर का लोकप्रिय टीवी शो 'कॉफी विद करण' शुरू होने जा रहा है। इसके एक एपिसोड के लिए करण ने अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को भी राजी कर लिया है। ट्विंकल पहली बार इस शो में नजर आएंगी जबकि अक्षय कुमार पिछले सीज़न में नजर आए थे। 
पिछली बार भी ट्विंकल को करण ने अपने शो के लिए बुलाया था, लेकिन वे राजी नहीं हुईं। अक्षय कुमार भी नहीं आना चाहते थे, लेकिन करण ने ट्विंकल पर दबाव बनाया कि वे नहीं आ रही हैं सो ठीक है, लेकिन कम से कम अक्षय को जरूर भेजें। आखिरकार ट्विंकल के कहने पर अक्षय इस शो का हिस्सा बने। 
 
गौरतलब है कि करण और ट्विंकल बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। करण ने अपनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में एक भूमिका ट्विंकल को ऑफर की थी, लेकिन ट्विंकल ने इसे ठुकरा कर करण को निराश कर दिया था। 
 
कहा जाता है कि ट्विंकल को करण चाहते भी थे, लेकिन अपने प्रेम का वे इजहार नहीं कर पाए। ये उस दौर की बात थी जब करण इतने वाचाल न होकर दब्बू किस्म के इंसान थे। अब वे बहुत बोलने लगे हैं और अपने दिल की बात सभी को बताते हैं। 
 
अक्षय और ट्विंकल को एक साथ 'कॉफी विद करण' में देखना दिलचस्प अनुभव होगा। 

Show comments

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख