मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kanika dhillon on international bollywood magazine cover page
Written By
Last Updated : शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:43 IST)

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर छाईं कनिका ढिल्लों, यह सफलता प्राप्त करने वाली बनीं पहली लेखिका

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन के कवर पर छाईं कनिका ढिल्लों, यह सफलता प्राप्त करने वाली बनीं पहली लेखिका - kanika dhillon on international bollywood magazine cover page
कई कारण है कि लोग कनिका ढिल्लों को पूरी तरह से गेम-चेंजर कहते हैं। आज के समय की सबसे प्रगतिशील कहानीकारों में से एक के रूप में जानी जाने वाली कनिका ढिल्लों किसी अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली लेखिका बन गई हैं। 
 
जर्मन मैगज़ीन ISHQ अपने नवीनतम अंक में कनिका की अभूतपूर्व फिल्मोग्राफी का जश्न मना रही है। स्टाइलिस्ट लेखिका-निर्माता चांदी के आभूषणों के साथ व्हाइट ड्रेस में बहुत ही ग्लैमरस नजर आ रही है क्योंकि वह सम्मानित प्रकाशन के लिए एक कवर-गर्ल बनी है। 
 
लेखकों और उनके अधिकारों के लिए हमेशा मुखर रही कनिका ने इस गौरव को अपने बिरदारी को समर्पित किया। सोशल मीडिया पर रोमांचक खबर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, आगे और ऊपर- कृतज्ञता, प्यार और प्रकाश के साथ! जब एक पटकथा लेखक एक अंतरराष्ट्रीय बॉलीवुड मैगज़ीन के कवर पर आता है- यह कॉन्टेंट निर्माताओं और लेखकों के लिए एक अच्छा समय है! चीयर्स मेरे बिरादरी वालो और हमे और ताकत, शक्ति मिले। 
 
यह पहली बार नहीं है जब कनिका ने पहली कारनामा किया हो। हाल ही में, वह नेटफ्लिक्स द्वारा हसीन दिलरुबा के ट्रेलर के लिए शीर्ष बिलिंग हासिल करने वाली पहली लेखिका भी बनीं। हमेशा छलांग लगाते हुए, कनिका हमें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने में कभी असफल नही होती और हर बार प्रेरित करती है।
 
ये भी पढ़ें
जब 'सिंड्रेला' में लिया गया पियर्स ब्रॉसनन के सिंगिंग स्किल्स का टेस्ट