सम्बंधित जानकारी
- फिल्म वनवास का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नाना पाटेकर ने काउंट डाउन किया शुरू
- भतीजी सिमरिता संग लुधियाना पहुंचे रॉकी संधू, पुरानी यादें हुई ताजा
- इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक
- सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज, अजय देवगन बोले- रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी
- सीआईडी के नए सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्त से दुश्मन बने अभिजीत और दया
Kajol opens up about death hoaxes someone saying my plane had crashed
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी फिल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में काजोल फिल्म का प्रमोशन करने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं। इस दौरान काजोल ने कपिल शर्मा के साथ कई मजेदार बातचीत शेयर की। काजोल ने इस बात का भी खुलासा किया कि एक बार एक शख्स ने उनकी मौत की झूठी खबर उनकी मां को दी थीं।
शो में जब कपिल शर्मा ने काजोल से अपने बारे में अब तक सुनी सबसे अजीब अफवाह के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, मुझे कभी खुद गूगल करने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि अगर यह अजीब होगा तो लोग मुझे कॉल करेंगे या मुझे भेजेंगे, देख अजीब न्यूज निकली है।
काजोल ने कहा, हर 5-10 साल में एक खबर आती रहती है कि मेरी मौत हो गई है। सोशल मीडिया से पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। एक बार किसी ने मेरी मां को फोन करके कहा था कि प्लेन दुर्घटना में मैं मर गई। उन दिनों कोई सोशल मीडिया नहीं था इसलिए मेरी मां को मेरे कॉल तक इंतजार करना पड़ा। हाल ही में ऐसा कई बार हुआ, मुझे लगता है कि एक वीडियो वायरल हुआ कि मैं मर गई।
शो में कपिल ने काजोल संग मस्ती करते हुए पूछा, काजोल मैम आप दो पत्ती में पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले कर रही हैं तो क्या अजय सर ने आपको कोई टिप्स दी है, जैसे आता माझी सटक ली? इसपर काजोल ने कहा, वो अपने पति अजय से कोई सलाह नहीं लेती हैं।
जब कपिल ने काजोल से पूछा कि ऐसा क्यों? इस पर एक्ट्रेस ने मजाकियां अंदाज में कहा, क्योंकि मैंने ही उन्हें सिंघम के लिए ट्रेन किया था। आप भूल गए क्या? काजोल ने यह भी बताया कि अजय को फिल्म के लिए मराठी भाषा सिखाने में मदद की और उस रोल को निखारने में भी उनकी मदद की।
