ganesh chaturthi
✕

नेहा धुपिया भी फैन हैं 'हेलीकॉप्टर इला' काजोल की

Updated: सोमवार, 20 अगस्त 2018 (19:41 IST)
अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस और काजोल स्टारर अगली फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इसमें काजोल लंबे समय बाद बड़े परदे पर नज़र आ रही हैं। वे एक सिंगल मदर बनी हैं जो अपने बेटे के लिए ज़िन्दगी में कई उतार-चढ़ाव देखती हैं। इस फिल्म में बेटे की भुमिका रिद्धीसेन ने निभाई है। 
 
वहीं फिल्म में मॉडल-एक्ट्रेस नेहा धुपिया भी हैं। नेहा और काजोल पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं। नेहा कई बड़े एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन वह काजोल के साथ पहली बार काम कर रही हैं और वे काजोल की बड़ी फैन हैं। 
 
नेहा ने काजोल के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान बांडिंग को बताया। दोनों की कैमिस्ट्री शूटिंग के साथ ऑफ-स्क्रीन भी बहुत बनी। नेहा के लिए काजोल के साथ काम करने का अनुभव बहुत शानदार रहा। 

 
नेहा ने बताया मुझे लगता है कि केवल कुछ लोग ही होते हैं जो स्क्रीन के लिए बने होते हैं और काजोल निश्चित रूप से उनमें से एक हैं। नेहा ने बताया कि वे काजोल की बहुत बड़ी फैन हैं। पूरे देश में ऐसा कोई नहीं है जो बॉलीवुड को फॉलो करता हो और काजोल का फैन ना हो। वह असाधारण है, वह सुंदर है और वह स्क्रीन पर बहुत आसान हैं। 
 
अब बेहा धुपिया जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस जब काजोल के लिए ऐसा कह रही हैं तो यकीनन काजोल है जबरदस्त। काजोल के फैंस ने फिल्म का ट्रेलर पसंद किया है। मम्मी बनी काजोल का यह अवतार वाकई मज़ेदार होने वाला है। सभी को 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज़ खान' वाली काजोल की याद आने वाली है। हालांकि 'हेलीकॉप्टर इला' वाली मम्मी काजोल काफी अलग हैं। 
 
अजय देवगन और जयंतीलाल गाडा प्रस्तुत फिल्म 'हेलीकॉप्टर इला' 7 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख