Hanuman Chalisa

काजोल ने अजय देवगन के साथ शुरू की शूटिंग, पसंद आई स्क्रिप्ट

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (17:29 IST)
बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक काजोल और अजय देवगन की जोड़ी आज भी फैंस को बहुत पसंद है। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं। हालांकि अब अजय देवगन एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन का काम भी देखते हैं। वहीं काजोल भी ब्रेक के बाद फिल्मों में आ चुकी हैं। उनकी हालिया फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' थी। अब वे जल्द ही 'तानाजी' में भी नज़र आने वाली हैं। 


 
खास बात यह है कि इसमें काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। दोनों साथ में ऑन स्क्रीन आने वाले हैं और फैंस इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। इसमें इनके साथ सैफ अली खान भी होंगे। अब खबर है कि काजोल ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही फैंस काजोल और अजय को बड़े परदे पर साथ देखेंगे। हालांकि काजोल की फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' में अजय देवगन ने कैमियो किया था। 
 
खबर के मुताबिक 'तानाजी' में काजोल, अजय की पत्नी का ही किरदार निभाएंगी जो एक अहम किरदार होगा। वहीं फिल्म में सैफ अली खान विलेन होंगे। फिल्म की शूटिंग वैसे तो पिछले महीने से ही शुरू हो चुकी है लेकिन काजोल ने इस महीने टीम जॉइन की है। 


 
सूत्र के मुताबिक काजोल ने मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जब उन्हें इस फिल्म के लिए कहा गया था तो उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी और उन्हें लगा कि ये उनके लिए एकदम सही किरदार होगा। 
 
फिल्म 'तानाजी' के बारे में बात करें तो यह एक पीरियड ड्रामा होगी। अजय देवगन इसमें तानाजी का किरदार निभाएंगे और सैफ अली खान उदयभान राठौर नाम का किरदार निभाएंगे जो कि दुश्मन होगा। इसमें युद्ध के भी कई सीन होंगे। फिल्म को ओम राउत डायरेक्ट कर रहे हैं।

डायरेक्टर के मुताबिक काजोल और अजय की साथ में फिल्म देखने की इच्छा कई लोगों की थी। इसलिए इस फिल्म में हीरोइन के किरदार के लिए सबसे पहले काजोल का ही नाम आया और वे फिल्म का हिस्सा बन गईं। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख