Hanuman Chalisa
✕

'Maa' की शूटिंग पर काजोल-अजय में हुई खटपट! काजोल ने खोले अपने 'हॉरर एक्सपीरियंस' के राज

Updated: सोमवार, 30 जून 2025 (19:26 IST)
अजय देवगन के प्रोडक्शन में बनी 'Maa' हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस माइथो-हॉरर फिल्म में काजोल के साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आए। यह फिल्म 'शैतान यूनिवर्स' की दूसरी कड़ी है और इसे निर्देशित किया है विशाल फुरिया ने। काजोल ने IMDb की सीरीज़ ‘Behind The Scenes’ में फिल्म ‘Maa’ से जुड़े कई राज खोले।
 
हॉरर मेरा फेवरेट जॉनर नहीं है
काजोल ने माना कि वे हॉरर की बहुत बड़ी फैन नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उन स्क्रिप्ट्स से दूर रही जहां सिर्फ हॉरर दिखाना मकसद होता था। लेकिन 'Maa' एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसमें स्क्रिप्ट, किरदार, डायलॉग्स और माइथोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण था।"
 
उन्होंने बताया कि फिल्म की प्रेरणा काली मां और रक्तबीज की कहानी से ली गई है और इसलिए उन्हें यह फिल्म करनी सही लगी।

 
अंधविश्वास या परंपरा?
काजोल ने बताया कि वे प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले भगवान का नाम लेकर निकलती हैं और हमेशा मां तनुजा के पैर छूकर आशीर्वाद लेती हैं। "अगर हो सके तो चाहती हूं कि मेरी मां पहले दिन शूटिंग पर साथ हों।"
 
शूटिंग के दौरान अजय से हुई असहमति
हालांकि अजय देवगन और काजोल की जोड़ी हमेशा मजबूत रही है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ छोटे-मोटे विवाद जरूर हुए।
 
"झगड़े नहीं हुए लेकिन कुछ मतभेद जरूर थे। कुछ पर्सनल थे, कुछ प्रोफेशनल। लेकिन दोनों ही मामलों में हम मजबूत होकर बाहर निकले," काजोल ने कहा।
 
सबसे बड़ी चुनौती: VFX और हॉरर की टोन पकड़ना
काजोल ने बताया कि ग्रीन स्क्रीन पर काम करना और डर की सही टोन को एक्टिंग में उतारना आसान नहीं था। "हॉरर में एक्टिंग करते हुए एक्सप्रेशन्स को थोड़ा एक्स्ट्रा पुश करना पड़ता है ताकि ऑडियंस को सही इफेक्ट मिल सके।"
 
उन्होंने बताया कि हॉरर फिल्मों में जितना एक्शन होता है, वह अक्सर दर्शकों को समझ नहीं आता, लेकिन कलाकारों के लिए वो एक बड़ा चैलेंज होता है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख