dharma sangrah
✕

काबिल के ट्रेलर की तारीफ कर आमिर निकाल रहे हैं शाहरुख से दुश्मनी?

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (11:40 IST)
25 जनवरी को दो बड़ी फिल्मों की भिड़ंत हो रही है। शाहरुख की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' में मुकाबला है। इस भिड़ंत को टालने के तमाम प्रयास विफल रहे और अब यह टकराव होना निश्चित हो गया है। दोनों फिल्मों के निर्माताओं ने कमर कस ली है और प्रचार जोर-शोर से जारी है। दर्शकों को आकर्षित करने की सारी कोशिश की जा रही है। कौन सी फिल्म आगे रहेगी इसका जवाब तो भविष्य में छिपा है, लेकिन दोनों ही फिल्मों को नुकसान उठाना पड़ेगा यह बात तय है। इसके बावजूद कोई भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। 


 
जहां सलमान 'रईस' के पक्ष में आए हैं तो दूसरी ओर आमिर खान ने 'काबिल' का साथ दिया है। पिछले दिनों आमिर खान ने 'काबिल' के ट्रेलर की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि रितिक रोशन की फिल्म का ट्रेलर फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाता है और वे राकेश रोशन द्वारा निर्मित फिल्मों को बेहद पसंद करते हैं। 

दंगल का रिकॉर्ड, 75 करोड़ रु. में बिके सैटेलाइट राइट्स 
 
तारीफ के अलावा आमिर ने अपनी आगामी फिल्म 'दंगल' के साथ 'काबिल' के दूसरे ट्रेलर को जोड़ने की अनुमति भी दे दी है। दंगल देखने के लिए ढेर सारे दर्शक सिनेमाघर आएंगे और उन्हें काबिल का नया ट्रेलर देखने को मिलेगा। इससे फिल्म को फायदा मिलेगा। 
 
आमिर द्वारा 'काबिल' का पक्ष लिए जाने पर कुछ लोगों का कहना है कि वे शाहरुख से दुश्मनी निकाल रहे हैं। शाहरुख को उन्होंने कभी भी पसंद नहीं किया। जब शाहरुख और सलमान में पंगा हुआ तो उन्होंने सलमान से दोस्ती बढ़ा ली थी। अब वे काबिल की तारीफ कर अपने प्रशंसकों को इशारा कर रहे हैं कि वे रईस की बजाय काबिल देखें। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख