Daily Horoscope
✕

दंगल का रिकॉर्ड, 75 करोड़ रु. में बिके सैटेलाइट राइट्स

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (11:23 IST)
फिल्म उद्योग में आमिर खान की 'दंगल' की सफलता तय मानी जा रही है। लगातार असफल फिल्मों से जूझ रहा उद्योग को आशा है कि वर्ष 2016 का समापन बेहतरीन रहेगा और 'दंगल' 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेगी। अति आशावादी लोगों को तो 400 करोड़ क्लब के सपने भी आ रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स ऊंचे दामों में बिके हैं। 


 
'दंगल' के सैटेलाइट राइट्स को ज़ी द्वारा 75 करोड़ रुपये में खरीदने की बात सामने आई है। इतनी ऊंचे दाम आज तक किसी भी फिल्म को नहीं मिले हैं। आमिर की 'धूम 3' को इस अधिकार के बदले में 65 करोड़ रुपये मिले थे। आमिर ने अपना ही कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है। 

पढ़िए फिल्म 'दंग ल' की कहानी 
 
इस समय सैटेलाइट राइट्स महंगे दामों में नहीं बिक रहे हैं। दो साल से इनमें गिरावट आई है। ऐसे समय में 'दंगल' के राइट्स ऊंचे दामों में बिकना बहुत बड़ी बात है और आमिर के बॉक्स ऑफिस पर दबदबे को भी साबित करती है। आमिर की पिछली कुछ फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ सफलताएं हासिल की हैं। 
 
दंगल का निर्माण आमिर और यूटीवी ने मिल कर किया है। इस भागीदारी में आमिर की हिस्सा ज्यादा है। 23 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित है जिसने अपनी बेटियों को कुश्ती का खिलाड़ी बनाया और उन्होंने सफलताएं अर्जित की। 
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख