dharma sangrah

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते' की शुरुआत?

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (16:17 IST)
कुछ महीने जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इस फिल्म की सफलता के बाद जॉन का मार्केट फिर गरम हो गया। यही कारण है कि 'सत्यमेव जयते' के प्रति लोगों की रूचि बढ़ी। 
 
फिल्म का ट्रेलर देखते ही कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर मालिकों ने इसे अपने थिएटर में लगाने की इच्छा जताई। यह मारधाड़ वाली फॉर्मूला फिल्म है और इस तरह की फिल्मों का एक बड़ा दर्शक वर्ग भी है। 
 
जॉन की फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही है। सुबह के शो में मल्टीप्लेक्स में दर्शक भले ही 'गोल्ड' की तुलना में थोड़े कम हों, लेकिन दोपहर तक दर्शकों की संख्या बढ़ गई। फिल्म में अच्छे व्यवसाय की संभावना देखते हुए इसे मल्टीप्लेक्स में 40 प्रतिशत शो मिले है। यह फिल्म 2500 स्क्रीन्स में प्रदर्शित की गई है। 
 
 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर में फिल्म ने अच्छी ओपनिंग ली है और कई सिनेमाघरों में तो 'गोल्ड' से ज्यादा दर्शक देखे गए। छोटे शहरों में भी फिल्म ने अपेक्षाकृत अच्छी शुरुआत की है।  जहां तक पहले दिन के आंकड़े का सवाल है तो यह 10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है और जॉन के स्टारडम को देखते हुए इसे अच्छी शुरुआत माना जा सकता है। 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख