Daily Horoscope
✕

जॉन अब्राहम क्यों नहीं मना रहे हैं 'सत्यमेव जयते' की सफलता का जश्न?

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (14:11 IST)
अक्षय कुमार जैसे सितारे की फिल्म 'गोल्ड' के सामने जॉन अब्राहम ने न केवल अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' प्रदर्शित की बल्कि सफलता भी हासिल की। इससे बेहतर ओपनिंग जॉन की फिल्म को कभी नहीं मिली। तीन दिन में यह फिल्म 37.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
जॉन से अब पूछा जा रहा है कि वे 'सत्यमेव जयते' की सफलता का जश्न कब मना रहे हैं, लेकिन गुलमर्ग में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे जॉन ने जश्न मनाने से इनकार कर दिया है। क्या है इसकी वजह? 

ALSO READ: प्रियंका-निक की सगाई के अपडेट्स
 
इन दिनों केरल में बाढ़ और बारिश के कारण हालात बेकाबू हैं। कई लोगों की मृत्यु हुई है और लाखों लोग परेशान हैं। ऐसे में सफलता का जश्न कैसे मनाया जा सकता है? केरल के हालात से जॉन चिंता में हैं और उन्होंने इसी वजह से 'सत्यमेव जयते' की सफलता का जश्न मनाने से इनकार किया है। 
 
जॉन के अनुसार वे अपनी तरफ से केरल के लोगों के लिए जो कर सकते हैं वो कर रहे हैं। उन्होंने डोनेशन भी किया है। वे अपने फैंस और दर्शकों का शुक्रिया भी अदा करते हैं जिनके कारण सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। 

ALSO READ: बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 'सत्यमेव जयते' के कलेक्शन में आया उछाल
 
जॉन के पैरेंट्स केरल में ही रहते हैं। उनका कहना है कि वे सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें उन लोगों की चिंता है जो प्रभावित हैं। फिलहाल जॉन 'रोमियो अकबर वॉल्टर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह रियल लाइफ इंसिडेंट्स से प्रेरित है और वे जासूस के रोल में हैं। फिल्म में मौनी रॉय लीडिंग लेडी हैं। 
 
परमाणु और सत्यमेवज जयते के बाद जॉन की बॉलीवुड में डिमांड बढ़ गई है। 

Show comments

रश्मिका मंदाना स्टारर 'मैसा' की रिलीज टली, बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देने के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स ने क्यों साधी चुप्पी? 450 करोड़ कमाने वाली 'हनुमान अंश' के निर्देशक का छलका दर्द

शादी के 6 साल बाद पति वीर साहू से अलग होने जा रहीं सपना चौधरी, तलाक की अर्जी की दायर

फिर गूंजेगा 'जपनाम', बॉबी देओल की 'आश्रम 4' की शूटिंग हुई पूरी, मेकर्स ने BTS तस्वीर शेयर कर दी बड़ी अपडेट

फायरिंग की घटना के बाद पहली बार मंच पर दिखे टाइगर श्रॉफ, 'देवा श्री गणेशा' पर किया जबरदस्त डांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख