सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना की वजह से फिसली जैकलीन फर्नांडीज के हाथ से बड़ी फिल्म
- ज़्यादा ही व्यस्त हैं अनुष्का शर्मा, सूई धागा के प्रमोशन में नहीं दे रहीं वरुण का साथ
- गलत नक्शे की वजह से 'नमस्ते इंग्लैंड' में बुरे फंसे अर्जुन-परिणीति
- सामने आया मनोज वाजपेयी की मेलबर्न में सम्मानित फिल्म 'गली गुलियां' का पहला लुक
- जब आमिर खान को चढ़ा किरण राव का 'पहला नशा'
ऐश्वर्या राय बच्चन पर बायोपिक, कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी ऐश्वर्या का किरदार | Aishwarya Rai Bachchan | Biopic
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का चलन है क्योंकि इस तरह की फिल्में दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को ढूंढा जा रहा है जिन पर ऐसी फिल्म बनाई जा सके जो दर्शकों को पसंद आए। ऐश्वर्या राय बच्चन की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही है जिसमें दर्शकों को रूचि हो सकती है।
खूबसूरती के मामले बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड में सफलता का परचम लहराया। उनकी लव लाइफ में भी दर्शकों को रूचि हो सकती है।
ऐश्वर्या ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वे शर्मीली जरूर हैं, लेकिन अपनी बायोपिक को लेकर उनका विचार स्पष्ट है कि उन पर बायोपिक क्यों नहीं बनाई जा सकती। वे आत्मकथा भी लिखना चाहती हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ इसी बात का डर है कि जो उनके विचार हैं उसे लेखक किताब के रूप में सही तरीके से पेश कर पाएगा या नहीं।
ऐश्वर्या का कहना है कि अभी उन्होंने इस बारे में सोचा नहीं है कि उन पर बायोपिक बने या नहीं, लेकिन भविष्य में ऐसा हो भी सकता है।
सबसे अहम सवाल है कि यदि ऐश्वर्या पर बायोपिक बनती है तो उनका रोल कौन निभाएगा? क्योंकि उस एक्ट्रेस की तुलना ऐश्वर्या की खूबसूरती से ही होगी और ऐश्वर्या की खूबसूरती को मैच करना आसान बात नहीं है।
