Hanuman Chalisa
✕

जॉन अब्राहम की 'परमाणु' में लोगों की भीड़

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (15:28 IST)
मद्रास कैफे के बाद जॉन अब्राहम के जेए एंटरटेनमेंट अब निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ काम कर रहे हैं, जिसका शीर्षक 'परमाणु' है। फिल्म की कहानी 1998 में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में भारत द्वारा आयोजित न्युक्लियर बॉम्ब टेस्ट एक्सप्लोशन पर आधारित है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी और बोमन ईरानी जैसे कलाकार एकसाथ काम कर रहे हैं। 
 
पोखरण में फिल्म की शूटिंग के वक्त अक्सर भीड़ जॉन की एक झलक पाने के लिए बारिश होने की बावजुद इकट्ठा होकर उनका इंतजार करती है। ऐसे में जॉन भी समय मिलते ही अपने फैंस से मिलने पहुंच जाते हैं। 
 
फिल्म के बारे में निर्माता प्रेरणा अरोड़ा का कहना है कि क्रियाज एंटरटेनमेंट को जेए एंटरटेनमेंट के साथ 'परमाणु' के लिए साथ में काम करने पर गर्व है। हम लगातार अच्छे कंटेंट और रोचक विषयों की तलाश में रहते हैं जिन्हें बड़े परदे पर लाया जा सके और परमाणु यही है। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 दिसंबर 2017 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख