suvichar
✕

2.0 के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद... इन 6 स्टार्स ने ठुकराया अक्षय वाला रोल

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (16:54 IST)
पिछले कुछ दिनों से फिल्म '2.0' चर्चा में है जो 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'रोबोट' की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस फिल्म में दक्षिण भारत के मेगास्टार रजनीकांत हैं। फिल्म का बजट 360 करोड़ रुपये है। फिल्म के वीएफएक्स पर खूब पैसा खर्च किया जा रहा है। फिल्म के क्लाइमैक्स पर ही बीस करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी। इतनी रकम में तो दो से तीन छोटे बजट की फिल्में बन सकती हैं। इतनी बड़ी फिल्म की लागत वसूलना आसान बात नहीं है। रजनीकांत दक्षिण भारत में भले ही राज करते हों, लेकिन हिंदी भाषी क्षेत्र में उनकी पकड़ इतनी मजबूत नहीं है। इसलिए अक्षय कुमार को फिल्म से जोड़ा गया है ताकि हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी फिल्म के प्रति आकर्षण पैदा हो। कहने वाले कह रह हैं कि अक्षय कुमार ने 45 करोड़ रुपये फीस ली है। अक्षय कुमार के किरदार का नाम डॉक्टर रिचर्ड है और वे इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थे। अक्षय के पहले 6 कलाकारों से बात की गई थी, लेकिन सभी ने मना कर दिया। 
 
कमल हासन 
फिल्म के निर्देशक शंकर चाहते थे कि कमल हासन इस रोल को निभाए। दक्षिण भारत में कमल हासन और रजनीकांत की प्रतिस्पर्धा जगजाहिर है। कमल हासन अत्यंत प्रतिभाशाली कलाकार हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उनसे कम प्रतिभाशाली रजनीकांत कहीं आगे हैं। शायद इस बात का कमल को मलाल है। वे रजनीकांत के सामने खलनायक बनने का साहस नहीं जुटा पाए। 

आमिर खान और विक्रम 
इसके बाद बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान से बात की गई। आमिर ने भी इस रोल के लिए मना कर दिया। वे 'दंगल' में व्यस्त थे और इस रोल को नहीं करना चाहते थे। आमिर के बाद दक्षिण भारत के कलाकार विक्रम से बात की गई, लेकिन उन्होंने भी फिल्म करने से इंकार कर दिया। 

अर्नाल्ड श्वार्जनेगर 
जब भारतीय कलाकारों की ना सुन कर निर्देशक शंकर परेशान हो गए तो उन्होंने हॉलीवुड सितारे अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से बात की। अर्नाल्ड राजी तो हो गए, लेकिन उन्होंने इतनी रकम मांग ली कि उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया गया। एक बार फिर भारतीय कलाकारों से संपर्क किया गया। शंकर का झुकाव बॉलीवुड स्टार्स की ओर था। 

रितिक रोशन 
रितिक रोशन से बात की गई, लेकिन रितिक ने सोचा कि मैं तो खुद सुपरहीरो सीरिज की फिल्में करता हूं, खलनायक कैसे बनूंगा। खलनायक बनने का जोखिम उठाना उन्हें रास नहीं आया। 

नील नितिन मुकेश 
इसके बाद नील नितिन मुकेश के नाम पर विचार किया गया। नील की तो बांछे खिल गई, लेकिन फिर लगा कि वे रजनीकांत के मुकाबले कहीं नहीं ठहर पाएंगे इसलिए नील के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। 

अक्षय कुमार 
हताश और परेशान शंकर ने अक्षय कुमार के आगे फिल्म का ऑफर रखा। अक्षय तुरंत राजी हो गए। वैसे भी अक्षय तेजी से काम करते हैं और उन्हें इस फिल्म में अभिनय करने पर कोई ऐतराज नहीं है। अक्षय के फिल्म से जुड़ने पर फिल्म के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। कौन जाने गब्बर, मोगेम्बो या शाकाल जैसा अक्षय का किरदार डॉ. रिचर्ड भी लोकप्रिय हो जाए। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख