Daily Horoscope
✕

'अटैक पार्ट 1' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सुपर सोल्जर के किरदार में नजर आए जॉन अब्राहम

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (13:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक पार्ट 1' काफी समय से सुर्खियों में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने 'अटैक' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 

 
ट्रेलर में जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। वह अपना मिशन पूरा करने के लिए जान की बाजी लगाते दिख रहे हैं। खतरनाक एक्शन और धांसू स्टंट ट्रेलर में देखने को मिल रहा है।
 
एक मिनट 38 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत में जॉन अब्राहम एक अटैक वाली जगह पर बेसुध दिख रहे हैं, दूसरे ही पल में अपने मिशन की ओर निकल पड़ते हैं। फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से जॉन को एक सुपर सोल्जर के रूप में तैयार किया जाता है।
 
फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस जॉन अब्राहम की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित है। फिल्म को सुमित बथेजा और विशाल कपूर के साथ लिखा है। 'अटैक पार्ट 1' जॉन अब्राहम, जयंतीलाल गडा और अजय कपूर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 1 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख