biodatamaker
✕

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की मूवी सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज!

Updated: शनिवार, 2 जनवरी 2021 (12:57 IST)
लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर महीनों बंद रहे और अभी भी सिनेमाघर का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित है, ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म नामक नई राह फिल्म निर्माताओं के लिए खुल गई हैं जहां वे सीधे अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकते हैं। हिट-फ्लॉप के जोखिम से भी वे बच जाते हैं। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, सुशांत सिंह राजपूत, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, संजय दत्त जैसे सितारों की फिल्में सीधे ओटीटी पर दिखाई जा चुकी हैं और कई फिल्में इसी राह में हैं। 
 
ताजा खबर इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर है जिसे संजय गुप्ता ने बनाया है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही खत्म हो गई थी। पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और फिल्म लगभग रिलीज के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि अमेजन प्राइम ने इस फिल्म के लिए शानदार ऑफर दिया है और मुंबई सागा ओटीटी पर ही सीधे नजर आ सकती है। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार बात सिर्फ पैसों को लेकर ही अटकी है। वैसे जो रकम ऑफर की गई है उससे मुंबई सागा के मेकर्स काफी खुश हैं और यह डील फाइनल ही समझी जानी चाहिए। 
 
मुंबई सागा 80 के दशक में सेट है और गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है। इसे संजय गुप्ता ने निर्देशित किया है और यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में जॉन और इमरान के अलावा हुमा कुरैशी, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोनित रॉय, महेश मांजरेकर जैसे कलाकार हैं। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख