Hanuman Chalisa
✕

करण की अगली फिल्म में नहीं हैं जाह्नवी कपूर

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (10:07 IST)
हाल ही में खबर आई थी कि 'धड़क' फेम जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में उनकी तीसरी फिल्म मिल गई है। वे जल्द ही करण जौहर की ही 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी होंगे। लेकिन लगता है यह सिर्फ अफवाहें हैं। 
 
फैंस यह सुनकर खुश हो गए थे कि जाह्नवी कपूर एक रोमांटिक फिल्म 'धड़क' और एक पीरियड ड्रामा 'तख्त' के बाद एक मज़ेदार फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आएंगी। लेकिन खबर है कि यह सिर्फ अफवाहें हैं। इस बारे में खुद करण जौहर ने बयान दिया है। 
 
खबरों की माने तो खुद करण जौहर ने यह बात कही है कि जाह्नवी कपूर 'दोस्ताना 2' में नहीं हैं। दोस्ताना 2 से जुड़ी खबरें झूठी हैं। अभी तक कोई कास्ट फाइनल नहीं हुई है। कास्ट फाइनल होते ही खुद करण इसका खुलासा करेंगे जैसे वे अपनी हर फिल्म में करते हैं। इसके पहले भाग 'दोस्ताना' में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। 
 
फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वेल करीब 10 वर्षों बाद बन रहा है जिसे करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन ही बना रहा है। करण इसकी सही स्क्रिप्ट की तलाश में थे जो कि अब पूरी हुई। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख