shradh paksha
✕

सैफ अली खान ने बताया, अपनी उम्र स्वीकारने के बारे में है ‘जवानी जानेमन’

Published: बुधवार, 15 जनवरी 2020 (15:58 IST)
सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवानी जानेमन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सैफ एक कैसेनोवा आदमी का रोल निभाते नजर आएंगे, जिसके घर अचानक से उसकी बेटी आ जाती है और उसकी पूरी जिंदगी पलट देती है।
 
फिल्म के बारे में सैफ का कहना है कि रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘जवानी जानेमन’ एक पिता के तौर पर अपनी उम्र और जिम्मेदारियों को स्वीकारने के बारे में है।
 

हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए सैफ ने कहा कि फिल्म की कहानी एक आदमी का अपनी उम्र, जिम्मेदारियों और जिंदगी में अपने सफर को स्वीकारने के बारे में है। मेरा मानना है हम सभी की जिंदगी में पिता का एक अहम स्थान है। ऐसे कई सारे लोग हैं जो पिता बनकर अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से संभाल नहीं पाते हैं, उन्हें थेरेपी, दोस्ती और हर उस चीज की जरूरत है जिनसे उनकी समस्या सुलझ जाए क्योंकि वे एक जिम्मेदार पिता बनने के लिए तैयार नहीं होते हैं।
 
सैफ ने आगे कहा कि मेरी इस फिल्म का किरदार इस चीज के लिए तैयार नहीं होता है। उसका मानना है कि एक परिवार का होना कूल नहीं है और अकेले जिंदगी जीना ही बेहतर है।
 
‘जवानी जानेमन’31 जनवरी को रिलीज हो रही है। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ तब्बू और पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्निचरवाला मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। यह आलिया की डेब्यू फिल्म है।

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख