Hanuman Chalisa
✕

बिकिनी में अनूप को रिझाया और सबके सामने जसलीन ने किया किस

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (18:15 IST)
अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की केमिस्ट्री बिग बॉस सीजन 12 में दिखाई नहीं दे रही थी। दर्शक मसाले की उम्मीद कर रहे थे और मामला बिलकुल फीका था। चालाक बिग बॉस ने भी यह बात पकड़ ली। अपनी बात को कहलवाने के लिए पिछले सीज़न के दमदार खिलाड़ी विकास गुप्ता को चुना। 
 
विकास सभी हाउसमेट्स को आईना दिखाने शो के अंदर पहुंचे। सबकी गलतियां, कमजोरियां और खूबियां उन्होंने बताई। हॉट जसलीन के आगे उन्होंने चिर-परिचित दांव खेला। किसी भी महिला को यदि बोल दिया जाए कि वह बहुत सुंदर है, लेकिन इन दिनों वैसी लग नहीं रही है तो फिर वह महिला सुंदर दिखने के नए तरीके आजमाती हैं। 


 
जसलीन के कान में विकास ने फूंक दिया कि तुम तो बहुत हॉट हो, लेकिन कैसे कपड़े पहन रही हो। ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी कुछ बोल दिया। बस क्या था, अगले दिन ही जसलीन रेड कलर की बिकिनी में आ गईं। बेहद हॉट लग रही थीं। 
 
स्विमिंग पुल में जल क्रीड़ा करते हुए अनूप जलोटा को रिझाने लगी। अनूप जलोटा से 37 साल छोटी जसलीन ने पूछा बिकिनी में कैसी लग रही हूं। इस पर अनूप बड़ा ही रोमांटिक जवाब दिया बिलकुल जलपरी। इसके बाद बारी जसलीन के शरमाने की थी।  
 
एक एपिसोड में तो किस भी देखने को मिला। जसलीन लिपस्टिक लगा रही थीं और अनूप जलोटा उधर आए। इस पर जसलीन ने अनूप के एक गाल पर किस किया और लिपस्टिक से निशान बन गया। इसके बाद जसलीन ने माथे पर किस किया और अपने होंठों के निशान वहां पर भी बना दिए। 
 
बिग बॉस के प्रयासों से अब अनूप-जसलीन के रिश्ते में गरमाहट आई है। शायद इस वजह से ही थोड़ी टीआरपी बढ़ जाए। 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख