shradh paksha
✕

कैटरीना की वजह से फिसली जैकलीन फर्नांडीज के हाथ से बड़ी फिल्म

Updated: शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (19:30 IST)
जब से प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'भारत' छोड़ी है तब से फिल्म और भी ज्यादा चर्चा में चल रही है। फिल्म में अब सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ को लिया गया है। दोनों 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद अब बड़े परदे पर साथ नज़र आएंगे। 
 
इससे पहले सलमान और कैटरीना दबंग टूर में भी साथ थे। इनके साथ जैकलीन फर्नांडीज़, डेज़ी शाह, मनीष पॉल, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सितारे थे। तब खबर थी कि जैकलीन और कैटरीना में बनती नहीं है। अब एक बार फिर खबर है कि फिल्म 'भारत' में जैकलीन को कैटरीना की वजह से जगह नहीं मिली। 
 
सूत्रे के मुताबिक जैसे ही जैकलीन को पता चला कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'भारत' से बाहर हो गई हैं उन्होंने फिल्म के लिए अली अब्बास और सलमान खान के सामने आने की कोशिश की। उन्होंने अपने कुछ लोग उनके पास भेजे। लेकिन जब यह भी काम नहीं किया तो जैकलीन खुद सलमान मिलने पहुंची और फिल्म की बात की। सूत्र ने आगे बताया कि इसके बावजूद जैकलीन का फायदा नहीं हुआ। 

ALSO READ: जब आमिर खान को चढ़ा किरण राव का 'पहला नशा'
 
सलमान खान ने जैकलिन के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया। रेस 3 में दोनों ने साथ काम किया था। अब वे किक 2 में भी नज़र आने वाले हैं। ऐसे में सलमान को बार-बार दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी दिखाकर बोर नहीं करना था। उस जोड़ी को एक ब्रेक की जरूरत थी जो सलमान ने भी महसूस की। इसके अलावा भारत के लिए सलमान के मन में पहले से ही कैटरीना कैफ चल रही थीं। 
 
अब माना तो यही जाएगा ना कि फिल्म में कैटरीना की वजह से जैकलीन को चांस नहीं मिला। देखें आगे-आगे होता है क्या। 

Show comments

एकता कपूर ने किया 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान, 15 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी बोल्ड कहानी

किस वजह से हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख