ramcharitmanas
✕

मेरा नाम सिद्धार्थ से क्यों जोड़ा गया?

Published: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (16:23 IST)
जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'ए जेंटलमैन-सुंदर, सुशील, रिस्की' के वक़्त उन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने ज़ोर पकड़ा था। 
 
फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री, एक्शन, रोमांस को देखते हुए जैकलीन और सिद्धार्थ के बारे में कई अफवाहें उड़ी थीं। जिसके बाद आलिया भट्ट और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की खबरों को भी हवा मिली। अब इस बात को काफी वक़्त हो गया है और जैकलीन ने इसे लेकर अपनी बात कही है।  
 
एक इंटरव्यू के दौरान जैकलीन ने कहा कि ये अफवाहें तब शुरू हुई थी जब सिड और मैंने 'ए जेंटलमैन' फिल्म साइन की थी। मैं अपने दोस्तों से पूछना चाहती हूं कि क्यों हमें जोड़ा गया? क्या हमसे उस तरह की वाइब आती है? क्या हमने कहीं संकेत दिया है? क्या यह अनजाने में फिल्म की मार्केटिंग हो रही है? मैं इसे समझ ही नहीं पा रही हूं। जब भी हम और सिड साथ रहे हैं हम नॉर्मल होते हैं, इसलिए मुझे नहीं पता कि ये क्यों कहा जा रहा है। 
 
जैकलीन ने यह भी क्लियर किया कि अगर मैं किसी से डेटिंग करती हूं, तो मुझे किसी से छुपाने की ज़रूरत नहीं है। मैं 12 साल की नहीं हूं कि मुझे अपनी रिलेशनशिप छिपानी पड़े। मैं बड़ी हूं। अगर मैं किसी को डेट करुंगी तो मेरे लिए यह अब कोई बड़ी बात नहीं है। मैं इसे स्वीकार करुंगी। 
 
फिलहाल जैकलीन रेस 3 और ड्राइव की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी फिल्म 'अय्यारी' की रिलीज़ की तैयारी में हैं। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख