dharma sangrah
✕

जब शूट पर नहीं होते तब यह काम करते हैं जैकी श्रॉफ

Updated: रविवार, 9 जून 2019 (13:07 IST)
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। जैकी श्रॉफ हाल ही में फिल्म 'भारत में नजर आए है।


जैकी श्रॉफ जल्हद ही प्रभास की फिल्म 'साहो' में नजर आने वाले हैं। वहीं इन दिनों जैकी फिल्मों के साथ-साथ वेब शोज पर भी ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में जैकी ने बताया कि वे जब शूट पर नहीं होते हैं तो खेती करते हैं। जैकी जानते हैं कि देश और दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते काफी दिक्कतें हैं, ऐसे में वह पर्यावरण की रखवाली करने की कोशिश करते हैं।
 
जैकी श्रॉफ के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे कई फोटोज हैं जो उनके नेचर के प्रति प्यार को जाहिर करती हैं। जैकी को पेड़-पौधों से इतना लगाव है कि वो अपनी कार में प्लान्ट्स रखते हैं। 
 
कुछ टाइम पहले जैकी श्रॉफ एक किताब पढ़ते नजर आए। जो कि पौधों के बारे में थी। ये बुक खास जैकी को उनकी दोस्त डिंपल कपाड़िया ने गिफ्ट की थी। इसके अलावा उनके एक और अजीज़ दोस्त डैनी उन्हें संतरे और केले के बीज डायरेक्ट सिक्किम से भेजते हैं।
 
जैकी ने बताया कि वह अपने बेटे टाइगर की कुछ फिल्में देखने के अलावा ज्यादा फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। इसकी बजाए वह जापान की खेती की तकनीक से जुड़ी डॉक्यूमेंट्रीज देखते हैं। इसके अलावा पौधों से जुड़ी मेडिसिनल वैल्यूज़ पर ध्यान देने की कोशिश भी करते हैं। जैकी ने कहा कि इससे मुझे काफी खुशी मिलती है। ये मेरी जिंदगी है, पौधे मुझे बेहद अच्छा महसूस कराते हैं।

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख