dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jab Harry Met Sejal, Box Office, Shah Rukh Khan, Box Office

दर्शकों के अभाव के चलते जब हैरी मेट सेजल के शो की संख्या कम की गई

जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं जिनके फिल्म के शो ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिनेमाघर वाले चलाना पसंद करते हैं, लेकिन शायद किंग खान की फिल्म के साथ पहली बार ऐसा हो रहा जब बीच सप्ताह में उनकी फिल्म के शो कम कर दिए गए हों। 
 
जब हैरी मेट सेजल का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से बहुत कम रहा है। फिल्म ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की जो औसत से कम रही। दूसरे दिन कलेक्शन 15 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी होने के बावजूद कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं हुई और फिल्म ने 15.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। 
 
चौथे दिन रक्षाबंधन की छुट्टी थी और आमतौर पर फिल्म इस दिन अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन इस दिन फिल्म ने 7.15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। इस तरह से चार दिनों में फिल्म 52.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। 
 
दर्शकों की घटती संख्या देखते हुए फिल्म के शो कई सिनेमाघरों में कम कर दिए गए और मुबारकां के शो बढ़ा दिए गए। सिनेमाघर वालों ने 'जब हैरी मेट सेजल' के शो की संख्या ज्यादा इसलिए रखी थी कि उन्हें उम्मीद थी कि शाहरुख जैसे सितारे के कारण फिल्म अच्‍छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब यह बात तय हो गई है कि 'जब हैरी मेट सेजल' सौ करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाएगी।