dharma sangrah
✕

OTT पर 3 दिसम्बर से धमाका, मनी हाइस्ट 5, बॉब विस्वास, इनसाइड एज 3 देखने के लिए हो जाइए तैयार

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (14:25 IST)
साल के आखिरी महीने में लोग छुट्टी और जश्न के मूड में आ जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई बड़ी फिल्में दिसम्बर में रिलीज होती है। ओटीटी पर भी इस महीने भरपूर कार्यक्रम और शो स्ट्रीमिंग होने जा रहे हैं और शुरुआत 3 दिसम्बर से हो रही है। 3 दिसम्बर को कई फिल्में और सीरिज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगी। इनमें से 3-4 तो बड़े शोज़ या फिल्में हैं। 
 
1) बॉब बिस्वास 
विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'कहानी' में बॉब बिस्वास नामक किरदार नजर आया था जो बोलता बहुत कम और करता बहुत ज्यादा है। उसी किरदार को लेकर 'बॉब बिस्वास' बनाई गई है जिसमें अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं। साथ में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। यह फिल्म ज़ी5 पर 3 दिसम्बर से स्ट्रीमिंग होगी। 

ALSO READ: उर्वशी रौटेला के वो 13 फोटो जिसे देख फैंस ने कहा सुपरहॉट
 
2) इनसाइड एज 3 (Inside Edge 3)
क्रिकेट पर आधारित वेबसीरिज इनसाइड एज का तीसरा सीजन 3 दिसम्बर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होने जा रहा है। पहले दो सीजन काफी लोकप्रिय रहे थे और अब तीसरे का इंतजार इसके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कई नामी कलाकार इस सीरिज में दिखाई देंगे। 
 
3) मनी हाइस्ट 5  (Money Heist Season 5)
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होने वाली यह सीरिज भारत में भी बहुत लोकप्रिय है। वैसे इस स्पैनिश सीरिज को दुनिया भर से प्यार मिला है। इसका सीजन 5 भी 3 दिसम्बर से स्ट्रीमिंग होने वाला है। 

 
और भी है... 
इसके अलावा सुरवीन चावला और माधवन अभिनीत फिल्म 'डीकपल्ड' भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी। थिएटर में अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' रिलीज होने वाली है जो कि दक्षिण भारतीय फिल्म 'आरडीएक्स 100' का हिंदी रीमेक है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख