dharma sangrah
✕

इंडियन आइडल 13 : गोविंदा ने बताया कैसे हुआ था पत्नी सुनीता से प्यार

Updated: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (12:34 IST)
इंडियन आइडल 13 ने संगीत का जश्न मनाने के लिए देशभर के कंटेस्टेंट्स को आकर्षित किया है, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे इस पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। इस वीकेंड जबरदस्त धमाल होगा, जहां इस शनिवार 'हैप्पी वाली दिवाली' मनाई जाएगी। 

 
इतना ही नहीं, रविवार के स्पेशल एपिसोड में सभी के चहेते चीची उर्फ गोविंदा अपनी फैमिली यानी अपनी पत्नी सुनीता आहुजा और बेटी टीना आहुजा के साथ आकर सभी को एक जोरदार सरप्राइज़ देंगे। वे सभी कंटेस्टेंट्स को अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करेंगे और कुछ दिलचस्प यादें भी ताजा करते नजर आएंगे। 
 
इतना ही नहीं, मशहूर एक्टर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के साथ अपनी प्रेम कहानी के कुछ दिलचस्प किस्से भी सुनाएंगे। रोशनी के इस पर्व का जश्न मनाते हुए अयोध्या और कोलकाता के कंटेस्टेंट्स क्रमशः ऋषि सिंह और बिदिप्ता चक्रवर्ती 'दिल जाने जिगर' और 'आपके आ जाने से' जैसे गानों पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से तीनों जजों और मेहमानों को हैरान कर देंगे। उनकी परफॉर्मेंस के बाद गोविंदा ने बताया कि कैसे उन्हें अपनी पत्नी से प्यार हुआ था। 
 
गोविंदा बताते हैं, मैंने उन्हें शिद्दत से चाहा है। वो मेरा पहला प्यार थीं और मुझे उनकी मासूमियत भा गई थी। मैंने कई चालाक और होशियार लोग देखे हैं, लेकिन मासूमियत बहुत कम देखने को मिलती है। जब ऊपरवाला आपको मासूमियत से प्यार करने का मौका देता है, तो हम तुरंत इसे अपना लेते हैं। 
 
 
गोविंदा ने बताया कि हम लोग कश्मीर में एक गाने की शूटिंग कर रहे थे और किस्मत का खेल देखिए, मुझे पता भी नहीं था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। कुछ इशारे तो मिल रहे थे, लेकिन तब मैं नहीं समझ पाया। फिर एक दिन मैंने महसूस किया कि यही वो शख्स है। मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं कि मैं तुमसे (सुनीता आहुजा) मिला।
 
इतना ही नहीं, यह प्यारी जोड़ी इंडियन आइडल के मंच पर 'आपके आ जाने से' गाने पर झूमते हुए इस शो में मौजूद सभी को एक विजुअल ट्रीट भी देगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख